ब्रेकिंग
Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना
क्राइम अलर्ट

बेटी हाथ और पैरों में 6-6 उंगलियों के साथ जन्मी, मां ने 1-1 काट दी; 6 घंटे में मौत

खंडवा (मध्यप्रदेश). हाथ और पैरों में छह-छह उंगलियां लेकर जन्मी एक बेटी की मां ने ही जान ले ली। छह उंगलियों को अशुभ मानते हुए मां ने बच्ची के हाथ-पैरों से एक-एक उंगली काट दी। इन्फेक्शन होने से नवजात ने 6 घंटे में ही दम तोड़ दिया।

महिला ने शनिवार रात को लड़की को जन्म दिया था
घटना आदिवासी ब्लॉक खालवा के ग्राम सुंदरदेव की है। गांव के एक व्यक्ति रामदेव की पत्नी ने शनिवार रात बेटी को जन्म दिया। उसके हाथ और पैरों में छह-छह उंगलियां देख प्रसूता को अशुभ होने का अंदेशा हुआ। उसने बिना किसी को कुछ बताए हंसिये से हाथ-पैरों से एक-एक उंगली काट दी। रविवार सुबह नवजात की मौत हो गई।

यह खबर सोमवार को स्वास्थ्य प्रशासन तक पहुंची तो बीएमओ ने सुंदरदेव पहुंचकर रामदेव की पत्नी से चर्चा की। उसने छठी उंगली को अशुभ बताते हुए काटना स्वीकार किया। बीएमओ ने सुपरवाइजर, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और सहयोगिनी को घटना का जिम्मेदार मानते हुए नोटिस जारी किए हैं।

अंधविश्वास के चलते अस्पताल में प्रसव नहीं कराते गांववाले
खालवा ब्लॉक के कई गांव जंगल में बसे हैं। यहां मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं है। लोग जननी एक्सप्रेस या 108 को सूचना नहीं दे पाते। अंधविश्वास के चलते आदिवासी अस्पताल में प्रसव कराने से कतराते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!