ब्रेकिंग
katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया
देश

ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान चट्टान टूटने से मलबे में दबे 16 मजदूर, 7 के शव बरामद

शुक्रवार को उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाइवे पर बांसवाड़ा में चट्टान टूटने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में अभी तक सात मजदूरों की मौत हो चुकी है जबकि तीन गंभीर घायल हैं।
बताया जा रहा है कि वहां ऑल वेदर रोड का काम चल रहा था। इस दौरान चट्टान टूटकर गिर गई। जिसके चलते जेसीबी भी नदी में जा गिरी। हादसे में 16 से ज्यादा मजदूर मलबे में दबे हुए हैं।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस दौरान सात मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पत्थर छिटकर मकान में जा घुसा
बता दें कि हाल ही में बदरीनाथ हाईवे पर भी बजपुर गांव के समीप ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के दौरान एक बोल्डर छिटककर एक आवासीय मकान के अंदर घुस गया था। गनीमत यह रही कि भवन स्वामी कनक सिंह रावत और उनकी पत्नी अपने बेटे से मिलने बागेश्वर गए हुए थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

उस वक्त भी चट्टानी भाग में जेसीबी की मदद से बोल्डरों को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक बोल्डर छिटक कर बाजपुर गांव में कनक सिंह रावत के मकान की दीवार को तोड़कर कमरे में जा घुसा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!