ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
आसपास

ग्वालियर में 17.40 डिग्री पर पहुंचा दिन का पारा, भोपाल में 10.80 डिग्री, मंगलवार की रात सीजन में सबसे सर्द

भोपाल . प्रदेश में ग्वालियर- चंबल समेत कई शहरों में मौसम के तेवर बदल गए हैं। ग्वालियर, दतिया समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस वजह से ग्वालियर में दिन का तापमान करीब 8 डिग्री लुढ़ककर सामान्य से 7 डिग्री कम हो गया। वहां दिन में पारा 17.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन का पहला कोल्ड डे रहा।

यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा मंडला रहा। वहां रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में रात का तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन की सबसे सर्द रात रही।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि राजस्थान के पूर्वी हिस्से में 1.5 किमी ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस वजह से मौसम बदला है। गुरुवार को भोपाल में हलके बादल छाएंगे। रात के तापमान में इजाफा होगा। उज्जैन, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर सहित कई शहरों में बारिश हो सकती है।

केदारनाथ-बद्रीनाथ में भी एक-एक फीट बर्फ बिछी : देहरादून में पिछले 24 घंटों में हुई ताजा बर्फबारी और बारिश के बाद से उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। केदारनाथ, बद्रीनाथ में भी एक-एक फीट बर्फ बिछी गई है। हेमकुंड, गौमुख, गंगोत्री, यमुनोत्री,, सुरकांडा, रुद्रप्रयाग, मसूरी, नैनीताल में भारी बर्फबारी हुई है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक मौसम का तुत्फ उठाने पहुंचे हैं।

शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी में ही 90 सड़कें और दो एनएच बंद : शिमला में बुधवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यहां का न्यूनतम पारा 0 डिग्री और अिधकतम 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। स्नोफॉल होते ही शिमला समेत अन्य स्पॉट्स पर पर्यटकों की आमद बढ़ गई। बर्फबारी से हिमाचल में 90 सड़कंे बंद हो गई हैं। इसमें दो नेशनल हाईवे भी हैं।

करगिल में पारा माइनस 9.30, श्रीनगर में 0.20, कटरा में 8.20 : जम्मू-कश्मीर के करगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.3 डिग्री नीचे, लेह में शून्य से 9.1 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 8 डिग्री नीचे, और श्रीनगर में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात में जम्मू शहर में पारा 9.6 डिग्री, कटरा में 8.2 डिग्री और बटोटे में शून्य के नीचे चला गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!