ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
देश

दिल्ली में कोहरे के चलते 2 घंटे उड़ान नहीं भर सके विमान, श्रीनगर में ठंड ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली. उत्तर-पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं के चलते देश के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह दो घंटे के लिए विमानों का प्रस्थान पूरी तरह रोक देना पड़ा। सुबह सवा सात बजे से सवा नौ बजे तक किसी विमान ने उड़ान नहीं भरी। उधर, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को ठंड ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां पारा माइनस 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। डल झील करीब-करीब जम गई है।
उधर, झारखंड में के मैक्लुस्कीगंज में पारा शून्य पर पहुुंच गया है। राज्य में बीते दो दिनों में ठंड से 16 लोगों की मौत हो गई है। मध्यप्रदेश के 42 शहरों में भी पारा 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में ठंड और बढ़ने का अनुमान
दिल्ली में घना कोहरे से राहत नहीं मिली है। सोमवार की सुबह काफी सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं आ रही हैं, इससे आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट आने का अनुमान है।

मध्यप्रदेश : पचमढ़ी में पारा 2 डिग्री के आसपास
मध्यप्रदेश में सोमवार को राज्य के 42 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया। पर्यटन स्थल पचमढ़ी और खजुराहो में बीते एक सप्ताह से न्यूनतम पारा दो डिग्री के आसपास चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

झारखंड : दो दिन तक शीत-लहर का अनुमान
झारखंड के मैक्लुस्कीगंज में सोमवार को न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कांके में एक डिग्री। रांची का तापमान छह डिग्री पर पहुंच गया। अगले दो दिनों तक रांची समेत पूरे राज्य में शीतलहरी के साथ ठंड बढ़ने का अनुमान है। राज्य में बीते दो दिनों में ठंड से मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई है।

पंजाब : अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री
पंजाब में भी ठंड और घने कोहरे से अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार तक मौसम काफी ठंडा रहेगा। रविवार रात अमृतसर में न्यूनतम पारा 1.1 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले 2015 में यहां पारा एक डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी कई इलाकों में कोहरा छाया रहेगा।

उत्तरप्रदेश : मुजफ्फरनगर में तापमान 0 के करीब
उत्तरप्रदेश भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। मुजफ्फरनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राज्य में सोमवार को सबसे गर्म बांदा रहा। यहां अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में वाराणसी, फैजाबाद, कानपुर, आगरा समेत कई शहरों में सुबह कोहरे का असर भी रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!