ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा… / कर्जमाफी का पहला फायदा आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को ही मिलेगा

भोपाल. राज्य सरकार कृषि ऋण माफी का सर्टिफिकेट सबसे पहले उन किसान परिवारों को देगी जिनके परिजनों ने कर्ज के कारण अपना जीवन समाप्त किया है। सरकार का मानना है कि इसका फायदा सबसे पहले उन्हें ही मिलना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कही। गुरुवार को उनकी सरकार का एक माह पूरा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि कर्जमाफी की फंडिंग के लिए हमारे पास पूरा प्लान है और इसके लिए हम जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाएंगे। हम हर हाल में 22 फरवरी से पहले ऋण मुक्ति सर्टिफिकेट बांटना शुरू कर देंगे।
उन्होंने कहा कि ऋण माफी की प्रक्रिया में फर्जी ऋण देने के कई मामले सामने आए हैं। हम इनकी जांच करवा रहे हैं और जो भी जिम्मेदार है, उन पर सख्त कार्रवाई करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या आम चुनाव के चलते कर्जमाफी की प्रक्रिया धीमी होगी, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आचार संहिता को कर्जमाफी में आड़े नहीं आने देंगे। सारा कार्यक्रम इसी अाधार पर बनाया गया है।

हम भाजपा की तरह सपने नहीं दिखाएंगे
मीसाबंदियों की पेंशन पर यू-टर्न क्यों लिया इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस बारे में दुष्प्रचार किया है। हमने कैग की आपत्ति पर इसे ज्यादा पारदर्शी बनाने और भौतिक सत्यापन कराने की बात की थी। हम इस पर कायम है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में भी ऐसा ही दुष्प्रचार किया गया। हम भाजपा की तरह सपने नहीं दिखाएंगे और उसे जमीनी हकीकत में उतारने का प्रयास करेंगे। इसी तरह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का भी हम अध्ययन कर रहे हैं इसके नाम पर राशि के दुरुपयोग की समीक्षा करेंगे और जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर निर्णय करेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार जब जरूरी होगा, तब करेंगे
मंत्रिमंडल विस्तार पर उन्होंने कहा है कि अभी कोई चर्चा नहीं लिया। जब भी आवश्यक लगेगा, विस्तार करेंगे। सहयोगी दलों के दबाव पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी ने हमें बिना शर्त समर्थन दिया है और उन्हें अपनी बात रखने का हक है लेकिन हम पर दबाव नहीं है। राज्यमंत्री नहीं बनाने की परंपरा हमारा सामूहिक निर्णय था और ऐसा नहीं है कि हमने इस परंपरा को समाप्त कर दिया है।

दावोस के लिए आज दिल्ली रवाना होंगे कमलनाथ

वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार सुबह 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसी दिन रात वे दिल्ली से दावोस के लिए निकलेंगे। इस सम्मेलन में मुख्य सचिव एसआर मोहंती के साथ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल व मोहम्मद सुलेमान भी शिरकत करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!