नगरीय निकायों में प्रशसकों की नियुक्तियां

नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने नगरीय निकायों के चुनाव कराने से पहले अध्यक्षयो के कार्यकाल समाप्त होने के बाद निकाय संचालन के लिये प्रशासक नियुक्त कर दिए है। इसके लिये मंत्रालय से गुरुवार को आदेश भी जारी भी जारी किया गया है। नगर परिषद स्तर के निकायों में राजस्व विभाग के एसडीएम को प्रशासक नियुक्त किया है तो बड़ी नगर पालिकाओं में जिला कलेक्टर को नियुक्त किया गया है।
बता दे कि राज्य सरकार की कई नगर पालिकाओं और नगर निगमो का कार्यकाल दिसम्बर में ही समाप्त हो गया है जिसके बाद अब सरकार ने आदेश जारी कर सभी निकायों में राजस्व विभाग के अधिकारियों को नियुक्ति दी है। छोटी नगर पालिका और नगर परिषद में एसडीएम स्तर के अफसरों को प्रशासक नियुक्त किया है वही जिला स्तर की बड़ी नगर पालिकाओं में कलेक्टर को नियुक्त किया है। बता दे कि नगर पालिकाओं के कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही नगर की व्यवस्थाओं सहित अन्य काम प्रभावित हो रहे थें। कर्मचारियों के वेतन भुगतान भी रुके हुए थे जिसके बाद अब प्रशसकों की नियुक्ति के बाद से कार्य सुचारू रूप से चल सकेगा।

Test

उधर चुनाव को लेकर भी शासन ने वार्डो का आरक्षण तय कर दिया है , जिससे अब चुनाव की तैयारी करने वाले कई लोग निराश हो गए है तो कई सम्पर्क में जुट गए है। अध्यक्ष पद का आरक्षण 15 फरवरी को भोपाल में तय किया जाएगा।

Comments are closed.

Translate »