ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
देश

गणतंत्र दिवस पर थी दिल्ली में भारी तबाही की तैयारी, जमा किया जा रहा था विस्फोटक

अमरोहा। उप्र के अमरोहा जिले से गिरफ्तार चार संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में आतंकी संगठन हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के खतरनाक इरादे सामने आए हैं। पूछताछ में संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल ने कबूल किया है कि 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को दिल्ली में तबाही की तैयारी की जा रही थी। राकेट लॉन्चर और बम अमरोहा में तैयार कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में जमा किया जाना था।

इससे पहले ही 26 दिसंबर को एनआईए और एटीएस की टीम ने अमरोहा में छापेमारी कर आतंकियों के मंसूबों को धराशायी कर दिया। हत्थे चढ़े नगर कोतवाली के मुहल्ला मुल्लाना निवासी मुफ्ती सुहैल के मंसूबे काफी खतरनाक थे। वह 26 जनवरी को दिल्ली में एक साथ कई हमले करने की फिराक में था। इसके लिए वह जल्द से जल्द पुरानी दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले अपने खास परिचितों के यहां गोला बारूद, राकेट लॉन्चर व अन्य हथियार जमा करने में लगा था।
उसके मिशन के बारे में किसी को भनक न लगे, इसके लिए ही उसने दिल्ली के जाफराबाद स्थित अपना घर छोड़कर अमरोहा को ठिकाना बनाया। यह तथ्य रिमांड पर चल रहे सुहैल से पूछताछ में एनआईए के हाथ लगे हैं।

अमरोहा में विस्फोटक और अवैध असलहे तैयार करने व उन्हें दिल्ली तक पहुंचाने में सुहैल मुहल्ला पचदरा निवासी इरशाद व सैदपुर इम्मा में रहने वाले सगे भाई सईद तथा अनीस का सहयोग ले रहा था। उसके संपर्क में जिले के कुछ अन्य युवक भी थे। जल्द ही उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। एनआईए से जिला पुलिस के अफसरों को मिले संकेतों के मुताबिक, बरामद तमंचों के पुर्जों से सुहैल घातक हथियार तैयार करने की फिराक में था।
एनआईए टीम इस बात की पुष्टि करने में भी लगी है कि सुहैल के अलावा पकड़े गए उसके सहयोगियों को उसके मिशन के बारे में पूरी जानकारी थी या नहीं। हालांकि मोबाइल व इंटरनेट के जरिए उसके तार जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकियों से जुड़े थे। इसी नेटवर्क पर नजर जमाए आइबी के हाथ कुछ अहम तथ्य लग गए जिनकी पड़ताल करते हुए एनआईए के हाथ सुहैल की गर्दन तक पहुंच गए।
मुफ्ती सुहैल आईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) जैसा आतंकी संगठन भारत में खड़ा करना चाह रहा था। वह अपने संगठन को हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का नाम देकर युवकों को जोड़ रहा था। एनआईए सूत्रों के मुताबिक, आईएस संगठन भारत के मुस्लिमों पर ज्यादा भरोसा नहीं करता। इसलिए वह उसके जैसा खुद का आतंकी संगठन खड़ा करने की तैयारी कर रहा था। अब तक हुई पूछताछ में मुफ्ती सुहैल के आतंकी जाकिर मूसा से किसी प्रकार के संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!