ब्रेकिंग
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज
देश

राफेल पर जवाब के बजाए जेटली ने दी मुझे गाली, पीएम डरकर भागे: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज फिर मीडिया से बातचीत की और राफेल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर 2019 में हमारी सरकार आई तो राफेल मामले की क्रिमिनल जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एयरफोर्स ने 126 राफेल विमान की मांग की थी, लेकिन सिर्फ 36 विमान ही खरीदे गए, आखिर ऐसा क्यों किया गया कि 30000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट अनिल अंबानी की कंपनी को दे दिया गया।
राहुल ने कहा कि वित्त मंत्रीअरुण जेटली ने लंबा भाषण दिया, मुझे गाली दी लेकिन जवाब नहीं दिया। उन्हें राफेल पर मेरे सवालों के जवाब देने चाहिए। इस दौरान राहुल गांधी राम मंदिर पर किए सवाल को टाल गए। उन्होंने कहा कि मामला अभी कोर्ट में है। राम मंदिर हमारा चुनावी मुद्दा नहीं रहा है।

हम प्रधानमंत्री से फिर से सवाल पूछ रहे हैं-
हवाई जहाज के दाम को 526 करोड़ से 1600 करोड़ किसने किया?
एयरफोर्स को 126 हवाई जहाज चाहिए थे, लेकिन सिर्फ 36 हवाई जहाज ही लिए गए।
क्या नई डील में एयरफोर्स से सलाह ली गई थी?
अनिल अंबानी को कॉन्ट्रैक्ट किसने दिलवाया, फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद ने कहा था कि ये कॉन्ट्रैक्ट पीएम मोदी ने ही अनिल अंबानी को दिलवाया है।

फेसबुक पोस्ट में भी किया हमला

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में नया निवेश पिछले 14 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर चले जाने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के नुकसान की दोनों को परवाह नहीं है।

गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि चौकीदार और उसके बड़बोले यार दोनों से उनका काम नहीं हो पाता है। एक व्यवस्था संभाल नहीं पाता है। दूसरा अर्थव्यवस्था समझ नहीं पाता है।

उन्होंने कहा कि एक सवालों से डर कर भाग जाता है। दूसरा आकर आम को इमली बताता है। देश का नुकसान होता जाता है। पर इसमें उनका क्या जाता है?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!