ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
खेल

टैम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत, टेस्ट में वर्ल्ड नंबर-1 टीम भारत को हराया

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट की सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 146 रन से हराया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस साल मार्च में केपटाउन टेस्ट के दौरान हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद टीम को यह पहली जीत मिली। केपटाउन टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच खेले, जिसमें तीन में हार मिली और एक ड्रॉ रहा। विवाद के बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगा था। वहीं, कैमरून बैनक्रॉफ्ट नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किए गए थे।

टिम पेन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत
ऑस्ट्रेलिया को कुल सात टेस्ट के बाद जीत मिली है। उसे पिछली जीत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस साल डरबन में मिली थी। साथ ही टिम पेन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को पहली जीत मिली। भारत के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट एडिलेड में 31 रन से हार गया था।

टैंम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानेसबर्ग टेस्ट हारा। उसके बाद उसने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में टेस्ट सीरीज खेली। वहां पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था और दूसरे में उसे हार मिली।

इस साल ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक नौ मैच खेले, जिसमें तीन में जीत और पांच में हार मिली। वहीं, एक ड्रॉ रहा। इस दौरान उसका सक्सेस रेट 37.5% रहा। वहीं, टैम्परिंग विवाद के बाद उसका सक्सेस रेट 25% ही रहा।

मैच जीतने के बाद टिम पेन ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हो रहे बदलाव और मुश्किलों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह राहत देने वाली जीत है। हमें लंबे समय बाद सफलता मिली। हम पिछले कुछ महीनों से खुद को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि अगले टेस्ट में यह सिलसिला जारी रहेगा।’’

क्या था टैम्परिंग विवाद?
केपटाउन में मैच में बॉल को घिसने के दौरान देरी होने पर अंपायरों को शक हुआ। उन्होंने बेनक्रॉफ्ट से पूछताछ की। तब उन्होंने अंपायर को जेब से एक सनग्लासेज का बॉक्स निकालकर दिखाया। अंपायर ने टीवी कैमरा पर इस घटना को बारीकी से देखा। इसमें साफ हो गया कि बेनक्रॉफ्ट अंडरवियर में पीले रंग का टेप छिपाकर मैदान पर लाए थे।

विवाद के बाद स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें दोनों ने टैम्परिंग की बात स्वीकार कर ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसमें स्मिथ-बेनक्रॉफ्ट के साथ वॉर्नर को भी दोषी माना और तीनों को सजा सुनाई। तब कोच डैरेन लैहमेन ने भी इस्तीफा दे दिया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!