ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
बॉलीवुड

कमांडो वाली अदा शर्मा का ये जबरदस्त Video देखिए और फिर मनाइये नया साल

मुंबईl हिंदी और साउथ में कई फिल्मों के जरिये लोकप्रिय हुई अदा शर्मा सोशल मीडिया पर ज़्यादा ही एक्टिव रहती हैंl नए साल के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है कि जो न सिर्फ़ वायरल हो रहा है बल्कि उनकी गजब की अदाओं के साथ एक संदेश भी देखने मिल रहा हैl

अदा शर्मा के इस वीडियो को अब तक ढाई लाख के करीब बार देखा जा चुका है l खास बात यह है कि इस वीडियो में अदा शर्मा हिट सॉंग ‘साकी साकी..’ पर डांस करते हुए नजर आ रही हैंl इसके लिए उन्होंने बेहद ग्लैमरस कपड़े भी पहन रखे हैंl पर बात यहां अदा के अदाओं की नहीं है बल्कि इसके पीछे छिपे एक सदेश की हैl
गौरतलब है कि वह इस वीडियो के माध्यम से वो लोगों को नए वर्ष के मौके पर शराब न पीने की सलाह दे रही हैंl इस बारे में अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा है,”मैं उन चुनिंदा खुशकिस्मत अभिनेत्रियों में से हूं जो कि अपने किए गए पागलपन के लिए ढेरों समर्थन पाती हैंl जिसके लिए मैं आप सब को दिल से प्यार करती हूंl इसीलिए मैंने यह वीडियो बनाया हैl यह आप सबकी पब्लिक डिमांड पर बना हैl जब मैंने एंटी स्मोकिंग वीडियो बनाया था, तब आपने कहा था कि आपको एक एंटी एल्कोहल वीडियो भी चाहिए थाl तो वह यह रहाl यह मेरा वाला वर्जन हैl शराब मत पीजियेl शराब पीने के बाद आपके साथ ऐसा होता है जिसके चलते मैंने यह अपना पागलपन वाला वीडियो सबसे लास्ट रखा है और मैं चाहती हूं कि आप लोग नए वर्ष का स्वागत बिना ड्रिंक किए करेंl नए वर्ष की शुभकामनाएंl अपने ऐसे दोस्त को टैग करें जो दारू पीता हों l”

गौरतलब है कि अदा शर्मा सोशल मीडिया पर उनके कई ऐसे उल-जुलूल विडिओ बनाकर पोस्ट करती रहती हैl जिन पर जिन्हें ढेरो लाइक भी मिलते रहते हैंl अदा शर्मा पिछली बार कमांडो 2 फिल्म में नजर आई थी, जिसमें उनकी अहम भूमिका थीl

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!