ब्रेकिंग
Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह...
खास खबरे

कमलनाथ ने लिखी मार्मिक चिट्ठी; कहा- विकास तुम कहां हो, जहां भी हो लौट आओ

भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 40 दिन – 40 सवालों की श्रृंखला में गुरुवार को 27वां सवाल दागा है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज से पूछा है, ‘विकास तुम कहां हो, जहां भी हो लौट आओ’। उन्होंने विकास की पहचान भी बताई है। उन्होंने ट्वीट किया कि विकास के चेहरे का रंग उड़ा हुआ है, वो दुबला-पतला और बीमारियों से ग्रस्त है।
विकास ने पैरों में काले रंग के कैंसरयुक्त जूते पहन रखे हैं : कमलनाथ ने अपने ट्वीट में विकास को गुमशुदा बताया है। उन्होंने भरी मार्मिक चिट्ठी लिखी है, जिसे ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा कि विकास तुम जहां भी हो लौट आओ। इसमें उन्होंने बाकायदा विकास की पहचान भी बतायी है। इसके अनुसार, विकास की उम्र 15 साल है, उसके चेहरे का रंग उड़ा हुआ है। कुपोषण और बीमारियों से ग्रस्त दुबला-पतला है। बदन पर फटी हुई हरी और नारंगी रंग की बनियान है, और पैरों में काले रंग के कैंसरयुक्त जूते पहन रखे हैं।

विकास को दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा : कमलनाथ ने अपने इस ट्वीट में हरे और नारंगी रंग की बनियान के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने अब तक के सवालों में अलग-अलग मुद्दों के जरिए शिवराज सरकार को घेरने की कोशिश की है। कमलनाथ ने चिट्ठी में लिखा है कि विकास को कांग्रेस के राज में दर-दर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम तुम्हें हर हाल में वापस बुला लाएंगे।

कमलनाथ का ट्वीट …
मामा जी, क्यों किया विकास को इतना प्रताड़ित?
क्यों किया प्रदेश छोड़ने को मजबूर ?
मामा जी विकास से दुश्मनी निभाते हैं,
अपनी प्रसिद्धि का फूटा ढोल बजाते हैं।
हम गुमशुदा विकास को लौट आने की गुहार लगाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!