ब्रेकिंग
त्यौहार के पहले कलयुगी बेटे ने माँ बाप को उतारा मौत के घाट एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह
देश

कोहरे की वजह से झज्जर में हाईवे पर 50 वाहन भिड़े, जीप में सवार 8 की मौत

झज्जर. हरियाणा में रोहतक-रेवाड़ी हाईवे पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण 50 से ज्यादा वाहन भिड़ गए। इस दौरान एक जीप (क्रूजर) की ट्रक से टक्कर हुई। हादसे में सात महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन जख्मी हैं। मरने वाले सभी आपस में रिश्तेदार थे।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुई जीप में सवार लोग किडरौत गांव के रहने वाले थे। वे नजफगढ़ (दिल्ली) में एक रिश्तेदार के निधन के बाद उसके परिवार को सांत्वना देने के लिए जा रहे थे।

हरियाणा सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया

हादसे के बाद हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ घायलों का हाल जानने के लिए झज्जर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!