ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
खास खबरे

मध्‍यप्रदेश की सरकार भी जल्‍दी दे सकती है कर्मचारियों को सांतवा वेतनमान का लाभ

balabh bhavanनवलोक समाचार,भोपाल।
उधर केंद्र सरकार द्वारा सातंवा वेतनमान लागू किए जाने के बाद से प्रदेश के कर्मचारी भी सातवा वेतनमान चाह रहे है। जिसके चलते राज्‍य की सरकार भी जल्‍दी ही इस मामले को लेकर योजना बनाने के मूड में है। जिसके बाद अब प्रदेश के करीब आठ लाख कर्मचारी और अधिकारियों को सातवां वेतनमान मिलने की संभावना बढ़ गई है। यह संकेत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए दिये हैं। वहीं वित्त मंत्री ने कहा है कि सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी। केन्द्र सरकार द्वारा 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें मंजूर होने के बाद से प्रदेश में भी इसे लागू होने की उम्मीद कर्मचारी और अधिकारियों में है। वित्त विभाग भी इसके लिये गुणा-भाग कर रहा है।
प्रारंभिक हिसाब लगाया गया है कि सातवां वेतनमान दिया गया तो 5 हजार करोड़ से अधिक का अतिरिक्त भार आयेगा। राज्य में इस समय कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन के नाम पर 20 हजार करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हुई , तो राज्य में कुल वेतन हिस्सा 25 हजार करोड़ से अधिक हो जायेगा। इससे राज्य का कुल बजट पौने दो लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा।

सीएम ने कहा तो देखेंगे
उधर प्रदेश के वित्‍त मंञी जयंत मलैया ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने अगर सातवां वेतनमान देने की बात कही है तो इसे देखेंगे। केन्द्र से अधिसूचना जारी होने के बाद वित्त विभाग गंभीर है। मुख्यमंत्री से इस संबंध में चर्चा होना स्वाभाविक है। तैयारी हमेशा चलती रहती है। कर्मचारियों के हित में सरकार सकारात्मक कदम उठायेगी।
जयंत मलैया मंत्री

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!