ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
Breaking Newsआसपासक्राइम अलर्ट

अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू, अवैध शराब के अड्डों पर भी कार्रवाई

नगर परिषद अमले के साथ राजस्व और पुलिस ने मिलकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं सोहागपुर के इंदिरा वार्ड में अवैध शराब बिक्री के अड्डों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है।

नवलोक समाचार, सोहागपुर।

नगर में प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को क़िलापुरा वार्ड के मछली बाजार क्षेत्र में राजस्व विभाग, पुलिस बल और नगर पालिका का संयुक्त अमला मौके पर पहुंचा और बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। प्रशासनिक टीम ने सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर फैले अतिक्रमण को हटाते हुए चेतावनी दी कि आगे यदि किसी ने दोबारा कब्जा किया तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। बताया गया है कि नगर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम पिछले महीने ही शुरू की जानी थी, लेकिन त्योहारों के चलते इसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब प्रशासन ने पुनः सख्ती दिखाते हुए अभियान को गति दी है। क़िलापुरा वार्ड के बाद अन्य वार्डों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर, नगर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हाल ही में नर्मदा टाइम्स ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और इंदिरा वार्ड स्थित ईसाई कब्रिस्तान के पास अवैध शराब बेचने वालों के ठिकानों पर छापा मार कार्यवाही की।
इन अवैध शराब के ठिकानों को भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में ध्वस्त किया गया है। स्थानीय पार्षद धर्मदास बेलवंशी ने क्षेत्र में खुलेआम बिक रही अवैध शराब को लेकर पहले ही आवाज उठाई थी। अब जब पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से कदम उठाए हैं, तो क्षेत्र के लोगों में राहत की भावना देखी जा रही है।
हालांकि, सवाल यह भी उठ रहा है कि यह कार्रवाई कितनी स्थायी साबित होगी और क्या प्रशासन व पुलिस मिलकर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को स्थायी रूप से रोक पाएंगे या नहीं।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!