ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
Breaking Newsआज का राशिफलआसपासक्राइम अलर्टग्रामीण ख़बरस्वास्थ
Trending

Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा

नर्मदापुरम जिले की पिपरिया तहसील के पास ग्राम खैरा में स्ट्रीट डॉग ने एक मामूस को जख्मी कर दिया जिसका इलाज भोपाल के अपोलो अस्पताल में किया जा रहा है।

लोकेश मालवीय,पिपरिया।

ग्राम खैरा में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्ते के हमले में 6 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक हुए इस हमले में कुत्ते ने बच्चे को जमीन पर गिराकर बुरी तरह काट लिया। कुत्ते के हमले में बच्चे के शरीर पर 25 से 30 गहरे घाव आए हैं, जिससे उसके शरीर का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ है।

घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को तुरंत पिपरिया सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया। इसके बाद बच्चे को भोपाल के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसकी सर्जरी की जा रही है।

पीड़ित बच्चे के पिता प्रशांत पटेल ने बताया कि आवारा कुत्ते ने उनके बेटे पर अचानक हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक पर नियंत्रण की मांग की है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर ऐसे हादसों को रोकने की मांग की है।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!