ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
Breaking Newsदेश

लोक अदालत में हुआ 86 करोड़ 86 लाख से अधिक का राजस्व संग्रह

नवलोक समाचार। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है, कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित करों में समझौते के माध्यम से नगरीय निकायों को 86 करोड़ 86 लाख 29 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसमें नगर पालिक निगमों को 78 करोड़ 71 लाख 27 हजार, नगर पालिकाओं को 5 करोड़ 66 लाख 7 हजार और नगर परिषदों को 2 करोड़ 48 लाख 95 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। श्री सिंह ने कहा है कि इस राशि से नगरीय निकायों में जरूरी विकास कार्य करने में मदद मिलेगी।
नगरीय निकायों को संपत्ति कर के 74 करोड़ 46 लाख 42 हजार, जल कर के 10 करोड़ 70 लाख 38 हजार और स्वच्छता कर के एक करोड़ 62 लाख 69 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं।

इंदौर को 34 और भोपाल को 11 करोड़ मिले

राष्ट्रीय लोक अदालत में नगरीय निकाय इंदौर को 34 करोड़ 42 लाख 53 हजार, भोपाल को 11 करोड़ 43 लाख 55 हजार, ग्वालियर को 9 करोड़ 29 लाख 49 हजार, जबलपुर को 8 करोड़ 86 लाख 21 हजार, उज्जैन को 2 करोड़ 67 लाख 27 हजार, सतना को 3 करोड़ 62 लाख 21 हजार, खंडवा को एक करोड़ 75 लाख 70 हजार, देवास को 2 करोड़ 46 लाख 55 हजार, कटनी को एक करोड़ 44 लाख 77 हजार, रतलाम को 73 लाख 50 हजार, रीवा को 58 लाख 99 हजार , सागर को 45 लाख 39 हजार, बुरहानपुर को 41 लाख 86 हजार, सिंगरौली को 20 लाख 62 हजार, छिंदवाड़ा को 16 लाख 75 हजार और मुरैना को 15 लाख 88 हजार रुपए का कुल राजस्व प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को आयोजित हुई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!