ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
जिलास्वास्थ

होम आइसोलेटेड  कोरोना संक्रमित मरीजों की कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर से की जाएगी निगरानी

नवलोक समाचार, होशंगाबाद । जिले  के कोरोना संक्रमित मरीजों की अब हाईटेक कोविड कमाण्ड कंट्रोल सेंटर से  स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी की जाएगी। कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए है ।
     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर जैसानी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर क्रियाशील किया गया है जो 24  घंटे संचालित रहेगा। कोविड़ कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से सामान्य लक्षण वाले होम आइसोलेटेड कोविड संक्रमित मरीजों की वीडियो कॉलिंग के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।  इसके लिये आवश्यक चिकित्सक व स्टॉफ  की पृथक-पृथक शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।
            कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर हेतु राज्य स्तर पर एकल (कॉमन) नंबर 1075 होगा। नागरिक द्वारा जिले के एसटीडी कोड (07574) तथा नंबर 1075 डायल करने पर कॉल सीधे जिला स्तरीय कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर पर कनेक्ट होगी। सेन्टर से होम आईसोलेटेड कोविड पॉजिटिव मरीज के पर्यवेक्षण हेतु, वीडियो कॉलिंग का प्रबंधन किया गया है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मरीज जिन्हें होम आईसोलेशन में रखा गया है, को कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में नियुक्त किये गये चिकित्सक  द्वारा दिन में दो बार वीडियो कॉल किया जायेगा। कोविड-19 पॉजिटिव मरीज से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर पर नियुक्त चिकित्सक उनकी चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसकी  मॉनिटरिंग के लिए सार्थक पोर्टल पर कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर जिले के समस्त होम आईसोलेटेड मरीजों की लाइन लिस्ट देखी जा सकेगी तथा प्रत्येक दिवस में 2 बार होम आईसोलेटेड मरीजों की चिकित्सकीय स्थिति संबंधित सूचकांकों की प्रविष्टि सार्थक पोर्टल पर की जा सकेगी। सेन्टर पर दो  एम्बुलेंस रहेगी एवं आवश्यकतानुसार तत्काल मरीज को अस्पताल मे भेजा जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!