ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
Breaking Newsजिला

सेमरी हरचंद में साइबर ठगों ने लक्ष्मी एग्रो ट्रेड के 8.50 लाख रूपए खाते से उड़ाए

पुलिस की अपील- नागरिक किसी भी अनजान लिंक को ओपन न करें

सेमरी हरचंद (सोहागपुर)। फरियादी हरीश माहेश्वरी पिता स्व. कैलाशचंद माहेश्वरी निवासी तिवारी कॉलोनी सेमरी हरचंद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका आईसीआईसीआई बैंक सेमरी में लक्ष्मी एग्रो ट्रेड के नाम से खाता है, जिसमें लगभग 8,59,000 रुपए की राशि जमा थी।

फरियादी ने बताया कि आज सुबह लगभग 11:30 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को उपभोक्ता फोरम दिल्ली का सदस्य बताया और कहा कि धान के धोखाधड़ी संबंधी शिकायत के कागजात मोबाइल लिंक पर अपलोड करें।

फरियादी ने लिंक ओपन किया तो इसी दौरान उनके मोबाइल पर बैंक से मैसेज आए। पहले 5 लाख रुपए और फिर 3,50,000 रुपए खाते से कटने का मैसेज आया। इसके बाद फरियादी तत्काल आईसीआईसीआई बैंक सेमरी पहुंचे और खाते को होल्ड कराया।

पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 318(4) BNS एवं आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। अज्ञात आरोपी की तलाश व पतारसी जारी है।

पुलिस अपील:
नागरिक किसी भी अनजान लिंक को ओपन न करें, न ही ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी किसी को साझा करें। ऐसा करने से साइबर ठगी का शिकार होने की संभावना रहती है।

रिपोर्ट आदाब खान

Adab Khan

आदाब खान मिडिया क्षेत्र में काम करने वाले युवा है जिन्होंने इलेक्ट्रोनिक मिडिया के लिए वीडियो एडिटिंग सहित वॉइस ओवर और खबरों के प्रस्तुतिकरण में पहचान बनाई है. आदाब खान को एंकरिंग में भी महारत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!