ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
देशधर्म

दुर्गोत्सव – मूर्तिकार बोले- देर से जारी की गई गाइडलाइन, अभी बारिश है, मूर्तियां सुखाने का पर्याप्त समय नहीं मिलेगा

नवलोक समाचार, इंदौर.17 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि महोत्सव के लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी करने में बहुत देर कर दी। मूर्तिकारों का कहना है गाइडलाइन जल्द जारी की जाती तो मूर्ति निर्माण के लिए पर्याप्त समय मिलता। वे गर्मी में मूर्ति बनाना शुरू कर देते हैं, जिससे मूर्तियां पूरी तरह सूख जाती हैं। अभी बारिश हो रही है, जिससे मूर्तियां नहीं सूख पाएंगी। कोरोना महामारी के चलते राज्य शासन ने पंडाल में 6 फीट से ज्यादा ऊंची प्रतिमा स्थापित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी घोषणा शुक्रवार को की।
रानीपुरा में सालों से मूर्तियां बना रहे विक्की ठाकुर बताते हैं हर वर्ष हम मई-जून में मूर्तियां बनाना शुरू कर देते हैं। इस बार बहुत पिछड़ गए हैं। छह फीट तक की मूर्तियां बनाना मुश्किल लगता है। रानीपुरा के ही राहुल ठाकुर के अनुसार इस बार सरकार ने बहुत देरी से गाइडलाइन जारी की है।
लोधीपुरा में रहने वाले मूर्तिकार डीएस पुण्यासी ने बताया मूर्तियों को सूखने के लिए 15 से 20 दिन लगते हैं जो संभव नहीं लग रहा। हम आज मूर्ति बनाना शुरू कर दें तो उन्हें सुखाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा।
बंगाली चौराहे पर मूर्तिकार शक्तिपाल बताते हैं अनुमति देरी से मिलने से ज्यादा काम नहीं मिल पाएगा। कोरोना के कारण बंगाल से पांच कर्मचारी आए हैं। हर साल इन दिनों फुर्सत नहीं मिलती थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!