ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
देश

विधानसभा में अध्यक्ष निर्वाचन की भाजपा विधायकों ने की राष्ट्रपति से शिकायत

भोपाल। मध्य प्रदेश पंद्रहबी विधानसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव का मामला दिल्ली पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुलाकात कर ज्ञापन दिया।
राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव पूरी तरीके से अवैध तरीके से किया गया है। विधानसभा के पूरे घटनाक्रम से राष्ट्रपति को अवगत कराया गया है। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जिस तरह से विधानसभा में अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ उसमें न प्रक्रिया का पालन हुआ न परंपराओं का पालन हुआ। एक तरफा सत्ता पक्ष के प्रोटेम अध्यक्ष निर्वाचित कर दिए गए. इसके साथ ही बिना आपत्ति सुने उपाध्यक्ष भी निर्वाचित कर दिया गया। इसलिए हम राष्ट्रपति से मिलने आए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!