ब्रेकिंग
Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो...
विदेश

ब्रेक्जिट का वोट देने के लिए गर्भवती सांसद ने बढ़वाई प्रसव की तारीख

लंदन। यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन के अलग होने के लिए मंगलवार को ब्रिटेन की संसद में मतदान होना था। ब्रेक्जिट डील के लिए यह अहम दिन था, लिहाजा एक सांसद ने अपने बच्चे के जन्म की तारीख को आगे बढ़ा दिया। बांग्लादेशी मूल की ब्रिटेन की 36 वर्षीय सांसद ट्यूलिप सिद्दीक सिजेरियन डिलीवरी के जरिए प्रसव कराने वाली थीं।

बताते चलें कि ब्रेग्जिट से निकलने के लिए 29 मार्च की तारीख निर्धारित की गई है। यदि ब्रिटिश संसद में यह प्रस्ताव पारित नहीं होता है, तो ब्रिटेन की यूरोपीय संघ छोड़ने की योजना खटाई में पड़ सकती है। लिहाजा, ट्यूलिप ने डॉक्टरों से इजाजत लेकर प्रसव की तारीख को आगे बढ़ा दिया, ताकि वह ब्रेक्जिट के लिए अपना वोट डाल सकें।
लेबर पार्टी की सांसद ट्यूलिप सिद्दीक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भांजी है। उन्हें डॉक्टरों ने सोमवार या मंगलवार को सिजेरियन प्रसव की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने इस प्रक्रिया को गुरुवार तक के लिए टाल दिया।

प्रधानमंत्री थेरेसा मे की कंजर्वेटिव पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि ट्यूलिप के सामने यह प्रस्ताव रखा गया था कि यदि वह वोट नहीं कर पाती हैं, तो कंजर्वेटिव पार्टी का भी एक सांसद वोट नहीं डालेगा, जिससे यह सुनिश्चित हो जाए कि ट्यूलिप की अनुपस्थिति का असर ब्रेक्जिट पर होने वाले मतदान पर नहीं पड़े। मगर, ट्यूलिप ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।
लेबर हाउस के एक सांसद ने स्पीकर जॉन बर्कोव से पूछा कि क्या सिद्दीकी को एक प्रॉक्सी वोट मिल सकता है। मगर, उन्होंने कहा कि यह उनकी शक्ति में नहीं है क्योंकि इस तरह के मतदान प्रणाली को लागू नहीं किया गया है। बताते चलें कि ट्यूलिप बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की पोती हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!