ब्रेकिंग
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज
आसपास

विधानसभा घेरने पहुंचे गन्ना किसानों को पुलिस ने हबीबगंज स्टेशन पर रोका, निकालेंगे मार्च

भोपाल. किसान संघर्ष समिति नरसिंहपुर के आह्वान पर प्रदेश भर से भोपाल आए किसान विधानसभा का घेराव करेंगे। अमरकंटक एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में आए किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए हबीबगंज में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान हबीबगंज रेलवे स्टेशन से विधानसभा भवन की ओर मार्च कर रहे हैं।

वह अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा घेरने जा रहे हैं। हालांकि इन किसानों को पुलिस हबीबगंज स्टेशन से बाहर नहीं निकलने दे रही है। सारे किसान घेराव के लिए डटे हुए हैं, सैकड़ों की संख्या में और किसान भी यहां पहुंच रहे हैं।

किसानों ने नरसिंहपुर में किया था प्रदर्शन : सोमवार को किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने नृसिंह भवन पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं किसानों ने कलेक्ट्रेट के नोटिस बोर्ड पर खून से इबारत लिखते हुए तीन सूत्रीय मांगें उठाईं थीं कि गन्ने के दाम 350 रुपए प्रति क्विंटल किए जाएं। इसके अलावा 12 घंटे में ट्रैक्टर-ट्राली खाली की जाए और गन्‍ने का भुगतान 14 दिन में किया जाए। किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

नरसिंहपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आंदोलन कर रहे किसानों को आश्वस्त किया कि समस्या प्राथमिकता से दूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के चारों एसडीएम शुगर मिलों से शुगर रिकवरी की जांच करा रहे हैं, शुगर मिल प्रबंधन से बातचीत हो रही है।
भाजपा भी किसान आंदोलन के मूड में : इधर, भाजपा की नज़र भी किसानों के बहाने लोकसभा चुनाव पर है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पाला पीड़ित किसानों का दर्द सुनने के लिए प्रदेश यात्रा पर निकलने वाले हैं। वह 15 से 20 जनवरी के बीच अपनी यात्रा शुरू करेंगे। इसकी ज़िम्मेदारी भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा को दी गयी है। 16 जनवरी को वो प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में ज्ञापन भी सौंपेंगे। भाजपा इसके माध्यम से पाला पीड़ित किसान को राहत और सोयाबीन पर समर्थन मूल्य देने की मांग करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!