ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
आसपास

कमलनाथ सरकार ने आनंद और धर्मस्व विभाग को मर्ज कर बनाया नया अध्यात्म विभाग

भोपाल. कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के 68वें ‘अध्यात्म विभाग’ का गठन करने की घोषणा कर दी। इसमें आनंद विभाग और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को मर्ज कर दिया है। इस नए विभाग का नाम ‘अध्यात्म विभाग’ रखा गया है। इसमें आनंद विभाग में होने वाले तमाम कामों के साथ धर्म से जुड़े कामों, तीर्थ दर्शन यात्रा व धार्मिक स्थलों का संधारण आदि कार्य होंगे।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के वचन पत्र के एक और वादे को गुरुवार को पूरा कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग ने अध्यात्म विभाग के गठन की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशन के लिए भेज दी। नया विभाग नर्मदा न्यास, ताप्ती, मंदाकिनी और क्षिप्रा नदी के न्यास का गठन, मध्यभारत गंगाजली निधि न्यास, पवित्र नदियों को जीवित इकाई बनाने के संबंध में कार्यवाही, राम वनगमन पथ में पड़ने वाले अंचलों का विकास सहित धर्मस्व और आनंद विभाग के अधीन आने वाले काम करेगा।

मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ ने अध्यात्म विभाग गठित करने का निर्णय लिया था। जिसे अब मूर्त रूप दिया गया है। इसमें धार्मिक न्यास और धर्मस्व व आनंद विभाग को मिलाया गया है। ये विभाग भारत और प्रदेश की मिश्रित संस्कृति के विकास के लिए काम करेगा। विभाग के अंतर्गत वे सभी अधिनियम और नियम भी आएंगे, जो धर्मस्व विभाग के अधीन आते हैं।

ये काम भी करेगा विभाग

धर्मस्थानों से जुड़े ऐतिहासिक स्थानों का रखरखाव।
धार्मिक स्थलों पर लगने वाले मेलों और आयोजनों पर भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाओं पर सुझाव देना।
प्रदेश और बाहर के चिह्नित तीर्थस्थलों की यात्रा का प्रबंधन।
धार्मिक संस्थाओं की भूमि का प्रबंधन।
पुजारी, महंत और कथावाचकों की नियुक्ति और उनको हटाना।
नगर, शहर और स्थानों को पवित्र घोषित करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!