ब्रेकिंग
katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया
देश

जनरल कोच के लिये नही लेना होगा रिजर्वेशन टिकिट

नई दिल्ली। आठ माह के अंतराल के बाद रेलवे एक बार फिर से जनरल टिकट की बिक्री करेगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर मध्य रेलवे जोन समेत सभी जोनल रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि जोनल रेलवे के महाप्रबंधक सोशल डिस्टेसिंग के हिसाब ट्रेनों में जनरल टिकट की बिक्री का निर्देश अपने जोन के रेलवे स्टेशनों पर दे सकते हैं। बोर्ड के इस निर्देश के बाद अगले माह प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के दौरान जनरल टिकट की बिक्री का भी रास्ता साफ हो गया है। जनता कर्फ्यू यानी कि 22 मार्च से एनसीआर समेत सभी जोनल रेलवे द्वारा जनरल टिकट बेची नहीं जा रही है।

फोटो – साभार इंटरनेट

इस दौरान स्पेशल ट्रेन के रूप में जिन ट्रेनों का संचालन हो रहा है उसके जनरल कोच में सफर करने के लिए यात्रियों को सीट बुक करवानी पड़ रही है। इस बीच कुछ जोनल रेलवे द्वारा उपनगरीय ट्रेनों की शुरुआत की गई। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे को विशेष परिस्थिति में जनरल टिकट बेचने की अनुमति दी थी। उधर अनलॉक होने के बाद रेलवे द्वारा लगातार स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

कुछ ट्रेनों के ठहराव उन स्टेशनों पर भी हैं जहां रिजर्वेशन काउंटर की सुविधा नहीं है। ऐसे में संबंधित स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्रियों को भी दिक्कत हो रही थी कि वह ट्रेन में कैसे चढ़े। जनरल टिकट की बिक्री के आदेश के बाद अब जहां आठ माह से बंद चल रही पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत होगी तो वहीं माघ मेले में भी यात्रियों को जनरल कोच में बैठने के लिए टिकट कील बुकिंग नहीं करवानी पड़ेगी। फिलहाल अब बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विपुल सिंघल की ओर से जारी पत्र के बाद एनसीआर जोन के पीसीसीएम ने जनरल टिकट की बिक्री को लेकर मंथन शुरू कर दिया है।

लॉकडाउन के पूर्व ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग (एटीवीएम) से स्मार्ट कार्ड के माध्यम से टिकट लेने वाले यात्रियों को भी झटका लगा था। 22 मार्च को अचानक ट्रेन बंद कर दिए जाने की वजह से काफी यात्री ऐसे रहे जिनके स्मार्ट कार्ड में बैलेंस था। अब रेलवे बोर्ड ने ऐसे यात्रियों के लिए गाइड लाइन जारी कर राहत दी है। बताया जा रहा है कि जिन यात्रियों के स्मार्ट कार्ड में बैलेंस था, वह आगे मान्य रहेगा। एनसीआर के जनरल टिकट की बिक्री शुरू होने के बाद संबंधित यात्री के स्मार्ट कार्ड की जो मियाद थी, वह उतने ही दिनों के लिए आगे भी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!