ब्रेकिंग
समाजसेवी कन्‍नू लाल के जन्‍म दिन पर धार्मिक स्‍थलों के लिए एक लाख रूपये दान किये जायेगें बिना नंबर और बगैर बीमा के सड़को पर दौड़ रहे नगर परिषद के वाहन एसटीआर - मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू पीएम आवास योजना में गड़बड़ी, पार्षद ने उजागर किया मामला अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू, अवैध शराब के अड्डों पर भी कार्रवाई खबर का असर: अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, दो महिलाओं से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त सोहागपुर में जुआ खेलते युवकों पर पुलिस की कारवाई, 2190 रुपए जप्त सोहागपुर: घर में अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल ले जाते ही युवक की मौत — कारण अज्ञात दीपावली पर मुस्लिम विकास परिषद ने बाँटी खुशियाँ, बच्चों को वितरित किए नए कपड़े, चेहरों पर झलकी मुस्क... बाजार में दीवाली की चहल-पहल के बीच भीषण झड़प, दो घायल, लोग दहशत में घर लौटे
खास खबरे

उज्जैन के पास आरपीएफ जवानों से बदमाशों ने AK 47 छीनी

उज्जैन। बड़नगर के पास सुंदरबाद से रेलवे ट्रैक पर रात गस्त कर रहे दो आरपीएफ जवानों पर हमला कर बदमाशों ने एके-47 और जिंदा कारतूस छीन लिए। हादसे में घायल सहायक उप निरीक्षक कमलेश शर्मा और प्रधान आरक्षक राकेश कुशवाहा को इलाज के लिए रतलाम रेफर किया गया है।

घटना के बाद जैसे ही पुलिस को इसी सूचना मिली उन्होंने तुरंत सर्चिंग शुरू कर दी। उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर का कहना है कि बदनावर, बड़नगर के सभी गावों में सर्चिंग चल रही है। इसके साथ ही मोगिया जाति के लोगों को भी ढूंढा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक दोनों जवान वायर चोरी को रोकने के लिए गस्त कर रहे थे। तभी रात करीब एक बजे रेलवे ट्रैक पर 5 लोग संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखे। दोनों जवान उनकी ओर दौड़े और एक व्यक्ति भगवान सिंह निवासी टोकरा को पकड़कर पूछताछ करने लगे। इसी दौरान करीब एक दर्जन बदमाश वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने जवानों से एके-47 और जिंदा कारतूस भी लूट लिए।

बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद वे बड़नगर की ओर फरार हो गए। दोनों जवानों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी तो वे तुरंत सतर्क हो गए। पुलिस ने भी तुरंत इलाके की नाकेबंदी कर सर्चिंग शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!