ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
देश

पूरे देश में एनआरसी लागू करेंगे, सारे घुसपैठिए खदेड़े जायेंगे – अमित शाह

नवलोक समाचार.
भारतीय जनता पार्टी के राष्‍टीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते, हमारे लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने सीमाएं खुली छोड़ दी थीं, जिसके चलते लाखो घुसपैठिए देश में आ गए। मोदी जी की सरकार ने एनआरसी लागू किया और सिर्फ असम में ही 40 लाख घुसपैठियों की पहचान की। इस पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हाय तौबा मचाने लगे। वोट बैंक की राजनीति करने वाली ममता बनर्जी कहती हैं घुसपैठियों को रहने दो। श्री शाह ने कहा कि 2019 का चुनाव जीतकर जब दोबारा मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनेगी, तो हम पूरे देश में एनआरसी लागू करेंगे और घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता से पूछें कि आप घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी जी जैसा लोकप्रिय और देश का गौरव बढ़ाने वाला नेतृत्व बार-बार नहीं मिलता।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!