कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्टी सहित किसानों समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
नव नियुक्त कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुधीर ठाकुर ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
नवलोक समाचार, सोहागपुर.
यहां कांग्रेस के नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष सुधीर ठाकुर ने स्थानीय कांग्रेसियों के साथ एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंच कर क्षेञ में किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात रही है, जिसमें मुख्य रूप से कहा गया है कि गेहूं की बोवनी लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन किसानों को खाद, डीएपी,यूरीया समय पर
उपलब्ध नही हो रहा है जिससे फसलों को नुकसान रहा है, वही धान विक्रय हेतु स्लाड बुक करने में आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण किसानों को धान के विक्रय करने में भी परेशान हो रहे है, कांग्रेस ने क्षेञ में रेत की अवैध रायल्टी पर रेत का करोबार करवाने वालों पर वसूली का अरोप लगाते हुए कहा है कि एक जांच दल बनाकर ऐसे लोगों के विरूद्य कार्रवाई की जावे. इस दौरान ज्ञापने देने वालों में आलोक जायसवाल, ब्लाक अध्यक्ष सुधीर ठाकुर, मंगल सिंह रघुवंशी, आजाद सिंह ठाकुर, पूव नप अध्यक्ष अभिलाष सिंह चंदेल, धर्मदास वेलवंशी, राकेश चौधरी, शहीद खान, धर्मेश ठाकुर, मंजेश ठाकुर, गणेश प्रसाद अहिरवार, कार्तिक शर्मा, अर्पित तिवारी, ऋषभ दीक्षित, इरफान खान सहित सभी कांग्रेसी उपस्थित रहें.
——————————————————————





