ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ...
विदेश

स्मार्टफोन कंपनी हुवावे की सीएफओ गिरफ्तार, अमेरिकी कानून के उल्लंघन का आरोप

वैन्क्योवर. चीन की स्मार्टफोन कंपनी हुवावे की ग्लोबल सीएफओ मेंग वांगझू 1 दिसंबर को कनाडा के वैन्कोयवर में गिरफ्तार कर ली गईं। उनका अमेरिका प्रत्यर्पण किया जाएगा। रॉयटर्स के मुताबिक वांगझू पर आरोप है कि उन्होंने ईरान के खिलाफ लगे अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन किया। अमेरिका प्रत्यर्पण हुवावे पर वहां के न्याय विभाग ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
चीन की मांग- मेंग को तुरंत रिहा किया जाए
यह साफ नहीं हो पाया है कि मेंग वांगझू के खिलाफ किस तरह के आरोप हैं। कनाडा के न्याय विभाग के मुताबिक मेंग ने उनके जुड़े से जुड़े तथ्यों के प्रकाशन पर रोक की मांग की है। उनकी जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। चीन ने उनकी तुरंत रिहाई की मांग की है।

मेंग हुवावे की वाइस चेयरपर्सन भी हैं। वो कंपनी के फाउंडर रेन झेंगफे की बेटी हैं। हुवाने ने मेंग की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी को नहीं लगता कि उन्होंने कुछ गलत किया।

मेंग की गिरफ्तारी से अमेरिका और चीन के संबंधों में दरार और बढ़ सकती है। हाल ही में दोनों देशों के राष्ट्रपति जी-20 समिट में मिले थे। इस दौरान ट्रेड वॉर 90 दिन के लिए टालने पर सहमति बनी।

रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी संस्थाएं दो साल से हुवावे के खिलाफ जांच कर रही हैं। अमेरिका का आरोप है कि हुवावे अमेरिकी उत्पादों को ईरान भेजा। यह यूएस के निर्यात और प्रतिबंध कानून का उल्लंघन है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!