ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
राज्य

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का छलका दर्द ‘ कहा सरकार नही सुनती’

नव्लोक समाचार , सीधी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया की तकलीफ एक बार फिर उजागर हो गई। अजय सिंह सीधी के चुरहट में क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के पूर्व जनता को सम्बोधित करते हुए बोल गए कि “सरकार हमारी नही सुनती , समय सबका आता है इसके लिये हमे तैयार रहने की जरूरत है।”
बता दे कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सीधी के चुरहट में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुचे थे। जहाँ उन्होंने शुभारंभ करते करते हुए बल्ले पर भी हाथ आजमाया , कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि 15 साल बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है , जिसमे आप सभी का योगदान भी है। आज हम सरकार से बाहर है तो भी आप सभी का योगदान है । हमने विकास का सपना देखा, बेरोजगारी दूर करने ओर किसानों को सिंचाई देने की बात कही थी , लेकिन अब सरकार ही हमारी नही सुनती , इसमें दोष किसी का नही है दोष समय का है। समय के इंतज़ार के अलावा अब कोई रास्ता नही है , जितनी तकलीफ आपको है उतनी ही तकलीफ हमे भी सरकार से बाहर रहने की है।
राहुल भैया के दर्द को उजागर होना भी स्वाभाविक है , दरअसल 2018 में सूबे की सरकार बनने के बाद से ही कांग्रेस में अंतर्कलह मचा हुआ है। पार्टी ने अजय सिंह को विधानसभा ओर लोकसभा दोनों ही चुनाव में उतारा था लेकिन दोनों ही चुनाव में उनकी हार हो गई , अब यदि प्रदेश में विधान परिषद का गठन होता है तो अजय सिंहः को एडजेस्ट किया जा सकता है , तब तक सीएम और सुपर सीएम को अजय सिंह की नाराजगी और अनसुनी के आरोप सुनने पड़ सकते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!