ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
देश

अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को किया ढेर, मारा गया पत्रकार सुजात बुखारी का हत्यारा

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है। सभी आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही उनके पास से 6 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। आतंकी हमले को देखते हुए दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में इंटरनेट सेवा (2G, 3G, 4G) बंद कर दी गई है।
इस मुठभेड़ में छह आतंकी मार गिराए गए। इसमें पत्रकार शुजात बुखारी का हत्यारा आतंकी आजाद मालिक सहित यूनिस शफी, शाहिद बशीर, बासित इश्तियाक, आकिब नजर और फिरदौस नजर मारा गया। वहीं इस मुठभेड़ के बाद से ही अनंतनाग और पुलवामा में पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी शुरू कर दिया है।

सुरक्षाबलों को बीजबहेरा इलाके में शुक्रवार सुबह आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। सेना की 3 आरआर और एसओजी की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जैसे ही सुरक्षाबलों ने संदिग्ध इलाके की खोजबीन शुरू की तो वहां छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को निशाना बनाते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।
इससे पहले गुरुवार तड़के जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया था। इस दौरान सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग के दौरान एक लड़की को गोली लगने से वह घायल हो गई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दक्षिण कश्मीर के खुडवानी में राष्ट्रीय राइफल्स- 1 के कैंप पर आतंकियों ने सुबह गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षा में तैनात सेना के जवान ने जवाबी कार्रवाई में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान वहां से गुजर रही 14 साल की स्थानीय निवासी मुस्कान को गोली लगने से वह घायल हो गई। वहीं आतंकी मौका पाकर वहां से फरार हो गए। घायल मुस्कान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गत दिन उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में आतंकियों का इनपुट मिलने पर कासो चलाया गया। इसमें सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर इलाके को खंगाला।

जानकारी के अनुसार एक गुप्त सूचना पर बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने हाजिन में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया, जिसमें 13 आरआर और पोलिस के विशेष दल ने हिस्सा लिया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को खंगाला, लेकिन कोई कामयाबी न मिलने पर इसे स्थगित कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!