ब्रेकिंग
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा
क्राइम अलर्ट

1050 किलो ग्राम महुआ लाहान एवं 108 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त

 नवलोक समाचार, होशंगाबाद । होशंगाबाद जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जा रही है। इसी क्रम में  जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में रविवार 17 जनवरी को  अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आबकारी बल द्वारा   इटारसी शहर के ग्राम रानीपुर , भदगड़ा, दौड़ी , झुंकर  में छापामार कार्यवाही की गई । कार्यवाही में 1050 किलो ग्राम महुआ लाहान एवं 108 लीटर हाथ भट्टी शराब , जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34.1( क) के तहत 7 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए | जप्त मदिरा की कीमत 70 हजार अनुमानित है। जिला आबकारी अधिकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
कार्यवाही के दौरान आबकारी उप निरीक्षक सुयश फौजदार ,राजेश साहू , ,हेमंत चौकसे, सहित आबकारी का  अमला उपस्थित था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!