ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
Breaking Newsखास खबरेजिला

सोहागपुर में श्रीराम लीला का भव्य आयोजन, रामलीला महोत्सव का 103वां साल

संवाददाता आदाब खान, नवलोक समाचार, सोहागपुर

सोहागपुर (नवलोक समाचार)। श्रीराम नाट्य समिति सोहागपुर द्वारा स्थानीय गांधीचौक रामलीला मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं का दिग्दर्शन इस वर्ष 103वीं बार कराया जा रहा है। इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों का विशेष योगदान है। समिति के अनुसार 23 सितंबर को मंचन में अयोध्यापुरी में भगवान भोलेनाथ का आगमन अपने आराध्य इष्ट भगवान बाल स्वरूप रामजी के दर्शन हेतु हुआ। दर्शन पाकर प्रसन्न होकर भगवान भोलेनाथ द्वारा प्रस्तुत श्री शंभू नृत्य को बाल कलाकार दक्ष मालवीय ने जीवंत किया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का उल्लासपूर्वक आयोजन हुआ। लीलाओं के क्रम में दिखाया गया कि राक्षसों के उत्पात से व्यथित होकर ऋषि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचे और महाराज दशरथ से यज्ञ की रक्षा हेतु श्रीराम और लक्ष्मण को साथ ले जाने की इच्छा प्रकट की। तत्पश्चात दोनों राजकुमारों ने ऋषि के साथ जाकर वन में ताड़का जैसी विशालकाय राक्षसी का वध किया। 24 सितंबर को आयोजित लीला में जनकपुर की पत्रिका विश्वामित्र के पास पहुंची। इसके बाद विश्वामित्र, श्रीराम और लक्ष्मण के साथ जनकपुर पहुंचे। यहां पुष्पवाटिका में मां गौरी की पूजा मां सीता (जानकी) ने की। इसी क्रम में भगवान श्रीराम व लक्ष्मण का जनकपुर के बाजार में भ्रमण, धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद, सुमति-विमति संवाद, साधु राजा व दुष्ट राजा के संवाद और अंत में लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। 25 सितंबर को मंचन का मुख्य आकर्षण श्रीराम विवाह रहेगा। अयोध्या से जनकपुर पहुंची बारात में चारों राजकुमारों के विवाह संस्कार भव्य रूप से संपन्न होंगे। समिति ने नगरवासियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक उपस्थिति देकर सहयोग की अपील की है, ताकि यह ऐतिहासिक परंपरा आगे भी निरंतर बनी रहे।

संवाददाता आदाब खान, नवलोक समाचार, सोहागपुर

Adab Khan

आदाब खान मिडिया क्षेत्र में काम करने वाले युवा है जिन्होंने इलेक्ट्रोनिक मिडिया के लिए वीडियो एडिटिंग सहित वॉइस ओवर और खबरों के प्रस्तुतिकरण में पहचान बनाई है. आदाब खान को एंकरिंग में भी महारत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!