ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

भोपाल से हैदराबाद के लिए इंडिगो ने शुरू कर दी टिकटों की बुकिंग

भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए इंडिगो एयरलाइन की पहली उड़ान 5 जनवरी से शुरू होगी। अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि हो चुकी है। इंडिगो ने भोपाल से हैदराबाद और हैदराबाद से भोपाल के रूट के लिए टिकट बुकिंग की शुरुआत कर दी है।
भोपाल से फ्लाइट 6-ई 7227 सुबह 9:30 बजे पर उड़ान भरेगी और सुबह 11:20 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। सीधी उड़ान होने के कारण भोपाल से हैदराबाद का सफर 1 घंटा 50 मिनिट में पूरा होगा। वहीं इसके पहले फ्लाइट ई 7226 हैदराबाद से सुबह 7:15 बजे उड़ान भरेगी और भोपाल सुबह 9:05 बजे पर लैंड करेगी। इसमें भी 1 घंटा 50 मिनट समय लगेगा। इंडिगो ने दोनों ओर से इसका फेयर 1999 रुपए रखा है।

जबलपुर के लिेए भी फ्लाइट: भोपाल के साथ इंडिगो एयरलाइन जबलपुर से भी हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू कर रहा है। जबलपुर से भी बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसका फेयर भी 1999 रुपए रखा गया है। जबलपुर से हैदराबाद का हवाई सफर 2 घंटा 15 मिनट में पूरा होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इंडिगो अहमदाबाद के लिए भी जल्द ही बुकिंग शुरू करेगा। वहीं, स्पाइस जेट एयरलाइन भी जल्द बुकिंग शुरू करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!