ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
आसपास

रायसेन में अतिथि शीक्षको ने सीएम और पीएम की सद्बुद्धि के लिये किया यज्ञ

मिथलेश मेहरा ,उदयपुरा।
रायसेन जिले की उदयपुरा तहसील में अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और प्रधन्मन्त्री श्री मोदी की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया है। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि उनकी मांगों के लिए सरकार सुस्त है जिनपर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसके चलते अब अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को मनमाने के लिए सरकार के सामने तरह तरह के जतन कर रहे है।उनका कहना है कि यदि उनकी मांगें न मांनी गई तो बीजेपी सरकार को वोटो से हाथ तो धोना ही पड़ेगा व्हीं सरकार भी बनाना मुश्किल होगा जायेगा।
सम्पूर्ण मप्र में एक लाख 84 हजार अतिथि शिक्षक हैं व्हीं मप्र में लगभग 15 हजार से अधिक अतिथि  शिक्षक जो अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं , जिसके चलते यहां रायसेन जिले के उदयपुरा में अतिथि शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सद्बुध्दि के लिए यज्ञ कर 108 आहूतियां दी।शिक्षकों ने कहा कि मांगे न मानी गयी तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे और अगली सरकार बीजेपी की नही होगी।
अतिथि शिक्षक आरती सोनी , प्रदीप रघुवंशी ,और भोजराज लोधी ने बताया कि अतिथि शिक्षकों की मेहनत से शिक्षा का आयाम बढ़ा हैं और जब उनके हक की बात आई उन्हें निकाल दिया जाता हैं।महिला शिक्षक अपने बच्चों को घर छोड़ स्कूल में जिम्मेदार भूमिका निभाती हैं। दस वर्षों से 3400 रुपया और 4500 रुपया में क्या अपना खर्च चलाएंगे? क्या अपने बच्चों को पालेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!