ब्रेकिंग
लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई
खास खबरे

15 साल बाद भाजपा सड़क पर, कांग्रेस के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन

भोपाल। राफेल खरीद पर कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन चल रहा है। भाजपा के हारे और जीते विधायक जिला स्तर पर प्रदर्शन कर रहे राजधानी के कलेक्टोरेट के सामने पार्टी के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने के अंत में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को दिया जाएगा।
प्रदेश में सत्ता से बाहर होते ही 15 साल बाद भाजपा के कार्यकर्ता इस तरह से पहली बार मैदान में आए हैं। राफेल खरीद पर कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा प्रदेश के हर जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर रही है। भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता न्यू मार्केट से रैली के रूप में भाजपाई सीधे कांग्रेस दफ्तर पहुंचेंगे और उसे घेरेंगे।

कांग्रेस के आरोप निराधार: प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी निराधार और बेबुनियाद आरोप लगाकर इस सौदे को दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। झूठी बातें जनता को परोसी गईं। जबकि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से राफेल मामले में दर्ज की गई सभी याचिकाओं को खारिज कर यह स्पष्ट किया गया है कि इस समझौते पर किसी भी प्रकार का कोई संदेह करने का कोई ठोस आधार नहीं है।

कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन: राजधानी में हो रहे प्रदर्शन में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह और महापौर आलोक शर्मा मौजूद है। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिस तरह की भाषा का उपयोग चुनाव प्रचार के दौरान किया उस पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस के लोग खुद जो हैं उस तरह के आरोप वे अन्य लोगों पर लगाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!