ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
खास खबरेताजा फोटोदेश

यूपी के कानपुर में सफाईकर्मीयों की भर्ती में आए 3200 पदों के लिए 5 लाख आवेदन, पीजी डिग्री वाले भी हुए शामिल

kanpurकानपुर(भाषा) : कानपुर नगर निगम में सफाई कर्मियों के संविदा आधार पर निकाले गए 3275 पदों के विज्ञापन के बाद अब तक 5 लाख से अधिक आवेदन पत्र मिल चुके हैं और आवेदकों में स्नातक, स्नातकोत्तर युवक भी शामिल हैं जबकि इस पद के लिए शिक्षित होना जरूरी नहीं है.
नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम में सफाई कर्मियों के संविदा आधार पर भरे जाने वाले 3275 पदों में से करीब 1500 पद सामान्य वर्ग के और शेष आरक्षित कोटे के लिए हैं. इनके लिए कोई शैक्षिक योग्यता नहीं रखी गई है. आवेदन की अंतिम तिथि पहले सात अगस्त थी. अभी तक करीब पांच लाख आवेदन मिल चुके हैं. डाक विभाग के अनुसार, अभी कई फार्म उसके पास हैं जिन्हें वह जल्द ही नगर निगम को भेजेगा. इसे देखते हुए आवेदन की अंतिम तारीख अब 9 अगस्त कर दी गई है.
नगर निगम में कल रविवार को पूरे दिन काम होने पर भी केवल करीब साढ़े छह हजार फार्मो की छंटाई हो पाई और उन्हें कंप्यूटर में दर्ज किया गया. आवदेकों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर युवा शामिल है
नगर निगम के कार्मिक अधिकारी अतुल सिंह का कहना है कि उम्मीद से कहीं ज्यादा आवेदन आये हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है. वह कहते हैं कि नगर निगम के लिए सबसे बड़ी चुनौती आवेदनों की छंटाई और इन्हें कंप्यूटर में फीड करना है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!