ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपास

लोकायुक्त ने सहकारिता उपायुक्त केके द्विवेदी को रंगे हाथों पकड़ा, जिम्मेदारी देने के बदले दो लाख मांगी थी रिश्वत

गुना. गुना के सहकारिता उपायुक्त केके द्विवेदी को लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख रुपये की रिश्वत रंगे हाथों पकड़ा है। सहकारिता समिति प्रबंधक शंकर हरि रघुवंशी ने सहकारिता उपायुक्त की लोकायुक्त ग्वालियर से रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। उपायुक्त फरियादी लगातार पैसों के लिए दबाव बना रहा था।

जानकारी के अनुसार, सहकारिता समिति के अध्यक्ष ने  इस बार दालों की खरीदी करने से मना कर दिया और ये जिम्मेदारी अपने सहायक को दिलाने की सिफारिश कर दी। इसके एवज में उपायुक्त सहकारिता केके द्विवेदी ने उनसे दो लाख रुपए की मांग की थी, आखिर में डेढ़ लाख में बात तय हुई।  इस पर ग्वालियर लोकायुक्त से इन्होंने शिकायत कर दी। दोपहर करीब 12 बजे कलेक्टोरेट परिसर में लोकायुक्त ने छापा मारा और एक लाख लेते पकड़ लिया।

 

सहकारिता प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने जिम्मेदारी देने के बदले दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी और डेढ़ लाख में बात तय हुई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!