ब्रेकिंग
भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत
राज्य

पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजली

नवलोक समाचार, होशंगाबाद। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन होशंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम में वीर शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती दीपिका सूरी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री जे एस राजपूत, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री गुरूकरण सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह,  समस्त एसडीओपी, डीएससी, डीएसपी, थाना प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक श्री डी पी आर्य सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।     शहीद दिवस कार्यक्रम में 1 सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक शहीद हुए पुलिस के सभी 377 जवानों के नाम का वाचन पुलिस अधीक्षक श्री गुरूकरण सिंह द्वारा किया गया।  कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए पुष्पचक्र से श्रद्धांजलि अर्पित की। तदोपरांत पुलिस परेड दल द्वारा शोक शस्त्र की कार्यवाही की गई और बिगुल से लास्ट पोस्ट की धुन बजाई गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!