ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
देशधर्म

दिल्ली में नवरात्र के चलते प्रसिद्ध मंदिरों में खालीपन

दिल्ली में भी नवरात्र का असर फीका , घर मे कर रहे देवी आराधना, कालका जी , छतरपुर ओर झंडेवालन मंदिरों में भक्तों की संख्या हुई कम।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में भी कोविड 19 का डर अभी भी बरकरार है , सरकार ने भले ही अनलॉक कर दिया हो, लेकिन महामारी का डर अभी भी लोगो मे भरा हुआ है। नवरात्रि पर दिल्ली के अधिकांश प्रसिद्ध मंदिर भीड़भाड़ से बचे हुए है , कालका जी , झंडेवालान और छतरपुर के मंदिरों में देवी के दर्शन करने वालो की संख्या कम हो गई है।

दिल्ली में कालका जी स्थित देवी काली की प्रतिमा।

बता दे कि राजधानी दिल्ली में इन दिनों सम्पूर्ण लॉक डाउन हो गया है लेकिन लोगो के अंदर अभी भी डर बना हुआ है, वैसे लोग घरों से निकल जरूर रहे है लेकिन पूरी सावधानी के साथ , लेकिन दिल्लीवासी भीड़ से बचते देखे जा रहे है। शारदीय नवरात्रि में भी दिल्ली के बड़े मंदिर सुने दिखाई दे रहे है कालका जी मे माता काली के भक्तों में भी कमी देखी जा रही है तो देशबन्धु मार्ग झंडेवालान पर दिखाई देने वाली भक्तों की भीड़ भी अब कम नजर आ रही है नवरात्रि में यहां लाइन लगकर घण्टो इंतज़ार के बाद दर्शन होते थे लेकिन कोरोना के चलते झंडेवालन में दर्शन आसान हो गए है। उधर कुतुब मीनार के पास छतरपुर में भी मंदिर में पहले की तरह धूमधाम नही है , जैसे पिछले सालों तक भक्तों की भीड़ देखने को मिलती थी अब वैसा माहौल नही है , छतरपुर में भी देवी के दर्शन करना आसान हो गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!