ब्रेकिंग
Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ...
स्वास्थ

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर किया जा रहा है कोरोना संबंधी सर्वे कार्य

नवलोक समाचार होशंगाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु इटारसी नगर में चिन्हित कंटेनमेंट क्षेत्रों सहित सभी वार्डो में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर कोरोना संबंधी सर्वे कार्य किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता एवं आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा डोर टू डोर भ्रमण कर नगर के रहवासियों को रोग प्रतिरोधक आयुष चूर्ण, त्रिकटु काढ़ा एवं होम्योपेथी दवा आर्सनिक एलवम 30 का वितरण एवं दवाईयों के सेवन की विधि बताई जा रही है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वे कार्य में होम क्वारेन्टाइन एवं अन्य सभी परिवारो की कोरोना संबंधी स्क्रीनिंग की जा रही है एवं कोरोना से बचाव हेतु स्वास्थ्य शिक्षाएं एवं आवश्यक सावधनी रखने हेतु जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की गाईड लाइन एवं शासन के नियमों का पालन करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। जिससे हमारे क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो सके। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में श्रीमति रीता डे, श्रीमति आशा ठाकुर, श्रीमति ममता, श्रीमति मीना भैंसारे, श्रीमति छाया आठनेरे, श्री कमलेश चौधरी इत्यादि द्वारा कोरोना संबंधी सर्वे कार्य में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!