ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
Breaking Newsक्राइम अलर्टग्रामीण ख़बर

नगतरा ग्राम के समीप महिला का मिला शव , हत्या या हादसा

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान हितलाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम सियारखेड़ा से नवीन बस स्टैंड आई महिला का शव मिला

आदिवासी ग्राम सियारखेड़ा की शशिवाई पत्नी रामेश्वर बरकरे का मिला शव

नवलोक समाचार, सोहागपुर।
यहां शनिवार की सुबह जमनी सरोवर और ग्राम नगतरा के बीच सड़क के किनारे महिला का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव को उठवाया तब तक शिनाख्त नही हो पाई थी, बाद में महिला की शिनाख्त शशि वाई पत्नि रामेश्वर बरकरे निवासी सियारखेड़ा के रूप में हुई। पड़ताल में पता चला की महिला नए बस स्टैंड पर आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के हितलाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल होने सियारखेड़ा से आई थी, लेकिन घर नही पहुची थी।

महिला का शव ग्राम नगतरा के समीप मिलने के बाद प्रथम दृष्टया सड़क हादसा होना प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटना को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे है। ग्राम सियारखेड़ा की महिला जब मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान कार्यक्रम में शामिल होने आई थी तो नगतरा गांव तक कैसे पहुच गई। और हादसा भी हुआ है तो रात भर बीत जाने के बाद सुबह तक किसी को भनक क्यो नही लगी ? महिला के शव मिलने के बाद कई सवाल उठ रहे है,महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं जो हादसा होने की तरफ इशारा कर रहे है। सोहागपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपर्द कर दिया है।

पुलिस की बारीकी से होने वाली जांच में ही पता चलेगा कि उक्त आदिवासी महिला के साथ कोई घटना घटित हुई है या वास्तव में कोई सड़क हादसा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!