ब्रेकिंग
आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, 30 से 35 गांवों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पिपरिया में ख़ूनी संघर्ष, शराब के नशे में गाली-गलौज बनी खूनी संघर्ष की वजह, सब्बल के वार से अधेड़ की ... त्यौहार के पहले कलयुगी बेटे ने माँ बाप को उतारा मौत के घाट एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा
आसपास

जिला असिस्मेंट कमेटी की बैठक संपन्न कलेक्टर ने दिये आवश्यक निर्देश

नवलोक समाचार होशंगाबाद। क्लेक्टर श्री धनजंय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कर्यालय में जिला असिस्मेंट कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्री मनोहर बडानी, श्री भगवती चौरे, श्री पीयूष शर्मा, डॉ.हर्षल काबरे सहित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा कोराना वायरस की रोकथाम एवं गेहूं उपार्जन के संबंध में चर्चा की गई एवं सुझाव प्राप्त किये गये। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले की सीमाओं को सील रखे, जिले में एंट्री एवं एक्जिट पाइंट पर प्रभावी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि नये कोरोना संक्रमित मरीजो की एडवांस कान्टेक्ट ट्रेसिंग कर क्वारेंटाइन करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जरूरतमंदो को भोजन वितरण में इच्छुक स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें एवं वितरण के दौरान सोशल डिस्टेसिंग के मापदंडो का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने आवश्यक वस्तुओ, सामग्री की कालाबाजारी करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुष औषधियों का वितरण कराएं एवं इस कार्य में इच्छुक संगठनो का भी सहयोग प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!