ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
Breaking News

युवा दिवस – सरकारी स्कूल में मजदूर बनी छात्राएं

प्रभारी प्रचार्य की तानाशाही युवा दिवस पर स्कूली छात्राओं से उठवाया फर्नीचर , लेट आई छात्राओ को दंड स्वरूप लगवाई उठक बैठक

नवलोक समाचार, सोहागपुर।

यहां शासकीय कन्या शाला के प्रभारी प्रचार्य से स्कूल प्रबंधन नही संभल रहा है, प्रभारी प्रचार्य सुरेश चौधरी का ध्यान शिक्षा व्यवस्था पर नही बल्कि शाला का रिनोवेशन करवाने में ज्यादा है। गुरुवार को विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार के बाद स्कूली छात्राओं से फर्नीचर उठवाया गया, ये कोई पहला मौका नहीं बल्कि ठंठ के दिनों में प्रतिदिन देखने को मिल रहा है जिसके चलते बाहर बैठने के लिये छात्राओ का उपयोग

सरकारी स्कूल की छात्राओं से उठक बैठक लगवाई जाती है।

मजदूरों की तरह किया जा रहा है टेबल कुर्सी आदि प्रतिदिन छात्राओ से उठवाई जाती है, वही स्कूल में समय से थोड़ा लेट आने वाली छात्राओं को दंड देकर उठक बैठक लगवाई जाती है। मामले की जानकारी मीडियाकर्मियों को लगने पर जब प्रचार्य से चर्चा करने गए तब प्रचार्य सुरेश चौधरी द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई।
बता दे कि जब से प्रभारी प्रचार्य के पद पर सुरेश चौधरी को बैठाया गया है तब से कन्या शाला स्कूल चर्चा का विषय बना हुआ है। स्कूल में रिनोवेशन किया जा रहा है, प्रतिदिन कुछ न कुछ काम शाला में किया जा रहा है, चर्चा है कि शाला में परीक्षा निधि , विज्ञान निधि और शाला विकास के मद से लाखों रुपये निकाल कर उपयोग किया गया है लेकिन जिला स्तर के अधिकारियों से इस बात की अनुमति नही ली गई।

उधर विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर छात्राओ से काम करवाना और उठक बैठक लगवाने जैसे गम्भीर मामले पर बीईओ संजीव दुबे का कहना है कि ऐसी जानकारी सामने आई है, दोषी के विरुद्ध कार्यवाई जरूर होगी , वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यवाई हेतु अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!