ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
देश

भेल ने टरबाइन विटनेस टेस्ट को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया

राजू प्रजापति
भोपाल। बीएचईएल भोपाल के हाइड्रो प्रयोगशाला द्वारा चार दिवसीय टरबाइन जनरेटर मोडल विटनेस टेस्ट को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। यह टेस्ट SJVN एवं SAPDC अधिकारियों की उपस्थिति में 04 जनवरी से 10 जनवरी तक हाइड्रो प्रयोगशाला मे किया गया। हाइड्रो प्रयोगशाला मे गत दिवस आयोजित एक सादे कार्यक्रम में, श्री मोतीलाल तोरानी, महाप्रबंधक(थर्मल) एवं श्री आर के आर्या महाप्रबंधक (पीसीजी) ने, इस विटनेस टेस्ट डाटा रिपोर्ट को श्री बलवंत नेगी (SJVNL) एवं श्री चंदन मेहता (SAPDC) को सुपुर्द की। इस अवसर पर श्री वी.एस. राव, एचओडी (सीओइ–एचएम) तथा हाइड्रो विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
यह उल्लेखनीय है कि बीएचईएल ने कठिन अतंरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का सामना करते हुए नेपाल में स्थित अरुण-3 हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए 225 मे.वा. के चार टरबाइन जनरेटर सेट के निर्माण का आदेश प्राप्त किया। इस परियाजना में उपयोग होने वाले टरबाइन का डिजायन एवं विकास बीएचईएल के हाइड्रो मशीनरी इंजीनियरों द्वारा किया जा रहा है।
श्री नेगी एवं श्री मेहता ने अपने सम्बोधन में बीएचईएल तथा विशेषकर हाइड्रो प्रयोगशाला को पहला टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा होने पर बधाई देते हुए कहा कि बीएचईएल द्वारा आगे भी अपनी सभी प्रतिबध्दताओं को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!