ब्रेकिंग
Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ...
आसपासखास खबरे

भगवान महाकाल के दर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, पत्नी के साथ की पूजा

उज्जैन. मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ मंगलवार को पहली बार उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में सीएम ने विशेष पूजा भी की। इस दौरान नंदी हाल में आलोट सहित पांच विधायक और शहर तथा जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

इससे पहले हेलिकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नेता पहुंचे थे। करीब 200 नेता लाइनअप एरिया में थे, जो कि बेरिकेड्स के बाहर से नाथ से मिले। कार्यकर्ताओं के लिए 300 कुर्सी भी लगाई गई थी।

आगवानी में तराना, बड़नगर, नागदा-खाचरौद, घट्टिया तथा आलोट विधायक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिला ग्रामीण अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी शामिल रहे। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!