ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
राज्य

अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने युवा कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

 

नवलोक समाचार, सोहागपुर।
यहां बुधवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों जुआ , सट्टा , आईपीएल सट्टा , अवैध कच्ची शराब बिक्री सहित रेत उत्खनन पर कार्यवाई की मांग करते हुए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा है।
    नायब तहसीलदार आर के झरबड़े  के माध्यम से दिए गए ज्ञापन में युवा कांग्रेस सहित नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कहा है की पिछले समय से लगातार क्षेत्र के शोभापुर , लांघा बम्होरी सहित आसपास के गांवों में जुआ खिलाया जा रहा है , साथ ही शहरी क्षेत्र सहित आसपास के गांवों की लगभग एक सैकड़ा ट्रेक्टर ट्रालियां रेत का अवैध उत्खनन कर खुलेआम दौड़ रही है,जिन पर कोई रोक नही है। वही आसपास कच्ची शराब भी खुलेआम बेची जा रही है, कार्यवाई नही होने से रेत चोरों और जुआ सट्टा खिलाने वालो के हौसले बुलंद है। जिला युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष ऋषभ दीक्षित ने बताया कि यदि 7 दिन के भीतर कोई कार्यवाई नही होती है तो एनएसयूआई और युवा कांग्रेस मिलकर आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालो में नगर पालिका अध्यक्ष संतोष मालवीय, ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी , संजय तिवारी एडवोकेट, मोहन काहार, संजू तिवारी पूर्व पार्षद,  नीरज चौधरी , लल्लू काका जायसवाल , कार्तिक शर्मा , शाहरुख खान, अर्पित तिवारी, गिरधारी रघुवंशी नवलगांव, ओपी पटेल आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!