ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
आसपास

मवेशियों से भरा ट्रक पलटा; 12 गायों समेत 8 बछड़ों की मौत; पुलिस देखती रही, तस्कर फरार

छतरपुर. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गोपालपुरा गांव के पास शनिवार सुबह 4 बजे मवेशियों से भरा ट्राॅला अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें लदे 20 मवेशियों की मौत हो गई। हादसे के दौरान ट्रक के पीछे पुलिस की गाड़ी मौजूद थी। पुलिस के सामने ही हादसा हुआ। बावजूद इसके अवैध रूप से गायों की तस्करी करने वाले आरोपी फरार हो गए। इस मामले में राजनगर टीआई और कोतवाली टीआई के बयान अलग-अलग हैं। हालांकि, दोनों ही टीआई हादसे के दौरान पुलिस मौजूद होने की बात स्वीकार कर रहे हैं।

राजनगर बायपास रोड पर शनिवार देर रात ट्रॉला नंबर एमपी 09 एचजी 3414 गायों को लादकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहा था। सूचना मिलने पर राजनगर थाना पुलिस ने इस वाहन को पकड़ने के लिए निकली। पुलिस वाहन को पीछे आता देख ट्राॅला चालक ने वाहन को तेज रफ्तार से भगाया। वाहन को पुलिस से बचाने के प्रयास में ट्रॉला गोपालपुरा गांव के पास बने सत्य साईं सत्संग आश्रम के पास के मोड पर अनियंत्रित होकर पटल गया। वाहन पलटने से उसमें सवार 12 गायों और 8 बछड़ों सहित 20 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी आरआर साहू, कोतवाली टीआई संधीर सिंह चौधरी, सिविल लाइन टीआई विनायक शुक्ला मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचे पुलिस बल ने इन मृत जानवरों को नगर पालिका के वाहन से उठवाया और पीएम कराने के बाद सरानी गांव के पास दफना दिया। गोपालपुरा गांव के पास वाहन पलट जाने से करीब 20 मवेशियों की मौत गई। सभी आरोपियों के भाग जाने के बाद राजनगर पुलिस थाने पहुंची और अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया। कोतवाली टीआई संधीर सिंह चौधरी ने मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ने के बाद राजनगर थाना पुलिस इन मवेशियों को राधेपुर गौशाला छोड़ने के लिए जा रही थी।

यूपी की मंडियों में ले जाते हैं मवेशियों को : छतरपुर जिले की सीमा से लगे उप्र के महोबा, बांदा और कानपुर में मवेशियों की खरीदी के लिए मंडियां लगती हैं। इन्हीं मंडियों के लिए मप्र के जिलों से जानवरों की तस्करी करके ले जाया जाता है। जिले में सागर कानपुर नेशनल हाईवे पर कैमाहा में आरटीओ, वाणिज्यकर, वन विभाग और पुलिस के चेक पोस्ट हैं। इनसे बचने के लिए ही तस्कर हाईवे के बजाए राजनगर से लवकुशनगर होकर सीधी महोबा जाने की कोशिश करते हैं। इसलिए यह ट्रक भी हाईवे के बजाए राजनगर क्षेत्र से ले जाया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!