ब्रेकिंग
नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला
आसपास

भय्यू महाराज की बेटी कुहू बोली- वक्त आने पर दूंगी जवाब, मुझे पता है क्या चल रहा

इंदौर। भय्यू महाराज की मौत के छह महीने बाद हो रहे खुलासों पर उनकी बेटी कुहू ने कहा कि वक्त आने पर मुझसे जुड़े हर सवालों का जवाब दूंगी। मुझे पता है यहां क्या चल रहा है। पुणे में मेरे सेमेस्टर एग्जाम चल रहे थे, मैं उसकी तैयारी में लगी हुई थी। मैं अपनी नानी के साथ हूं। आश्रम, ट्रस्ट और बाबा से जुड़े लोग अलग-अलग बातें कर रहे हैं। मीडिया में जो बातें आ रहीं, उनकी क्लिपिंग मेरे पास है।

कुहू ने अभी स्पष्ट तौर पर कुछ न कहते हुए आश्रम में सेवादार के आपसी विवाद, ट्र्स्ट से जुड़े मुद्दे और भय्यू महाराज की मौत के कारणों पर बात करने के लिए थोड़ा इंतजार करने की बात कही। उन्होंने समय आने पर अपना पक्ष रखने की बात कही है। कुहू अभी इंदौर में ही भय्यू महाराज के स्कीम नंबर 78 स्थित निवास पर हैं। यहां भय्यू महाराज की दूसरी पत्नी डॉ. आयुषी और मां कुमदिनी भी हैं। आश्रम से जुड़े लोगों के अनुसार पिछले दिनों भी वे इंदौर आई थीं।
सद्गुरु दत्त पारमार्थिक ट्रस्ट के ट्रस्टी बनने पर भी कुहू ने चुप्पी साध रखी है। भय्यू महाराज की पत्नी को ट्रस्टी बनाने के बाद ट्रस्ट ने कुहू को भी ट्रस्टी बनने का प्रस्ताव पत्र भेजा था। इस पर कुहू का कोई जवाब अब तक नहीं आया है। इस बीच कई बार आयुषी को ट्रस्टी बनाने को लेकर भी विरोध की स्थिति बन चुकी है। 22 सितंबर को कुहू के बालिग होने के बाद ट्रस्ट द्वारा विधिवत रूप से कुहू को ट्रस्टी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इसमें अब सिर्फ कुहू की स्वीकृति बाकी है। सचिव तुषार पाटिल का कहना है कि हमने अपनी ओर से प्रक्रिया पूरी कर दी है। अब उनके जवाब का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!