ब्रेकिंग
Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना
देश

चुनाव नतीजों के बाद फिर से बढ़ने लगे पेट्रोल के दाम, हुई 30 पैसे तक की बढ़ोतरी

इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई। सके साथ ही एक लीटर पेट्रोल 70 रुपये 29 पैसे की दर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत 67.66 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही थी।

वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 11 पैसे का उढाल देखने को मिला और यह बुधवार को 75.80 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले गुरुवार को 75.91 पर पहुंच गया।

चेन्नई में पेट्रोल का दाम 12 पैसे बढ़कर 72.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं डीजल के दामों में 19 पैसे का इजाफा देखने को मिला। एनसीआर में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी कीमतों में अंतर रहता है।

कोलकाता में गिरे दाम

हालांकि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 90 पैसे की कमी देखने को मिली और यह 72.38 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं डीजल के दाम एक रुपये प्रति लीटर कम होकर 66.40 रुपये पर आ गए। बुधवार को कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दामों में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जबकि देश के अन्य शहरों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला था।

रुपये में गिरावट बनी वजह

अभी वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल का दाम 60 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है। वहीं रुपये में भी गिरावट फिर से बढ़ गई है। बुधवार को रुपया 72 के पार जाकर के बंद हुआ था। हालांकि गुरुवार को यह फिर से 71 के करीब खुला है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!