ब्रेकिंग
Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो...
खास खबरे

करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ ने किया ‘रन भोपाल रन’ के रनर्स का वेलकम, दिए फिटनेस टिप्स

भोपाल. राजधानी में भोपाल रनर्स की ओर से रविवार को आयोजित मैराथन ‘रन भोपाल रन’ में हजारों की संख्या में शहरी दौड़े। रनर्स सुबह से ही लाल परेड ग्राउंड के नजदीक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पर पहुंच गए। युवाओं के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं, सीनियर सिटीजन ने भी इस दौड़ में शामिल हुए।
तीन कैटेगरी में आयोजित की गई मैराथन

‘भोपाल रन भोपाल’ का आयोजन तीन कैटेगरी 5, 11 और 21 किलोमीटर में किया गया। यह मैराथन टीटी नगर स्टेडियम पर समाप्त हुई। यहां पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर टाइगर श्रॉफ ने रनर्स का वेलकम किया। टाइगर ने रनर्स को फिट रहने के टिप्स भी दिए। इससे पहले करीना और टाइगर को मंच पर पौधे भेंट किए गए। इस मौके पर करीना ने कहा कि भोपाल उनका दूसरे घर जैसा है। वह अक्सर यहां आती रहती हैं। करीना ने लोगों को अंगदान और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
ऑर्गन डोनेशन और रोड सेफ्टी का दिया मैसेज

‘रन भोपाल रन’ में क्लीन एंड ग्रीन भोपाल, ऑर्गन डोनेशन और रोड सेफ्टी का मैसेज दिया गया। इसके साथ ही, रनर्स को गाइड करने के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड, वालंटियर भी मौजूद रहे। रनर्स के साथ बातचीत में टाइगर ने भोपाल की हरियाली की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भोपाल, सुंदर और हरा-भरा शहर है। उन्होंने लोगों को अंगदान के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस दौरान फैंस की डिमांड पर टाइगर ने अपने बाइसेप्स दिखाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!